आज के समय में भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से रोजगार का सृजन हो रहा है। इसके साथ ही वहां रहने वाले लोगों के जीवन शैली और सुविधाओं में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर हम सुविधाओं की बात करें तो इसमें एक महत्वपूर्ण सुविधा है घर। अगर शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में घर बनाना शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी किफायती होता है। लेकिन, यहां भी वित्तीय सहायता का महत्व काफी ज्यादा होता है। क्योंकि, घर बनाने में लोगों के जीवनभर की कमाई लग जाती है। ऐसी स्थिति में अगर किसी के पास पैसे नहीं हैं और उसे अपना घर बनाना हो या खरीदना हो तो यहां ग्रामीण होम लोन का महत्व काफी बढ़ जाता है। तो चलिए आज इसी विषय के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। साथ ही हम घर ऋण कैलकुलेटर के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे।
क्या होता है ग्रामीण होम लोन?
होम लोन की श्रेणी में आने वाला ग्रामीण होम लोन एक विशेष प्रकार का लोन है जो कि ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर खरीदने या घर बनवाने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। वित्तीय संस्थानों के द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला यह लोन शहरी होम लोन से कई मामलों में अलग है। इसमें ग्रामीण संपत्तियों और उधारकर्ताओं की विशिष्ट स्थितियों को ध्यान में रखा जाता है।
क्यों जरूरी है ग्रामीण होम लोन?
- आवासीय जरूरतः ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को अपने परिवार को सुरक्षित और स्थिर आवास देने की चिंता होती है। ऐसे में ग्रामीण होम लोन उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है।
- निवेशः संपत्ति में निवेश करना हमेंशा से एक बेहतर विकल्प होता है। ग्रामीण हो या शहरी, दोनों ही क्षेत्रों में चल और अचल संपत्तियों का मूल्य समय के साथ बढ़ता रहता है।
- जीवन स्तर में सुधारः अपना पक्का मकान एक बेहतर जीवन स्तर देता है और जीवन स्तर को उठाता है।
- सरकारी योजनाएः भारत सरकार ग्रामीण आवास क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाती है। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण जिसके तहत ग्रामीण होम लोन की सुविधा भी मिलती है।
ग्रामीण होम लोन के फायदे
- कम ब्याज दरः ऐसे कई सारे वित्तीय संस्थान हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के लोन को कम ब्याज दर में उपलब्ध कराते हैं।
- फ्लेक्सिबल पात्रता मानदंडः शहरी ऋणों की तुलना में ग्रामीण होम लोन के लिए पात्रता मानदंड अधिक लचीले होते हैं। खासकर यह तब और लचीला होता है जब आवेदक के पास कृषि आय या गैर-वेतनभोगी आय के स्त्रोत होते हैं।
- सरकारी सब्सिडीः प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) जैसी योजनाओं के तहत जो भी पात्र ग्रमीण उधारकर्ता ऋण लेते हैं उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलता है।
- पुनर्भुगतान की अवधिः ग्रामीण होम लोन के मामले में बैंकों के द्वारा लंबे पुनर्भुगतान की अवधि की पेशकश की जा सकती है। यह छूट ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दी जाती है।
घर ऋण कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
यह एक ऑनलाइन टूल है जो बैंकिंग साइट पर आसानी से मिल जाता है। इसकी मदद से आप अपने लोन से संबंधित सारी जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। जैसे कि ब्याज दर, ईएमआई की संख्या, अन्य शुल्क इत्यादि। किसी भी बैंकिंग साइट पर जा कर आप इस तरह के कैलकुलेटर का उपयोग करते हुए इसमें कुछ जानकारियां साझा कर सकते हैं और आसानी से अपने लोन के बारे में समझ सकते हैं।
ग्रामीण होम लोन के लिए पात्रता मानदंड
- आयुः आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए।
- आयः ऋण के लिए आवेदन देने वाले व्यक्ति के पास एक स्थिर आय का स्त्रोत होना चाहिए।
- क्रेडिट स्कोरः किसी भी लोन को प्राप्त करने के लिए क्रेडिट स्कोर का मजबूत रहना काफी जरूरी है। वित्तीय संस्थानों के द्वारा इसकी जांच की जाती है।
- संपत्ति का स्थानः संपत्ति ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्र में स्थित होनी चाहिए।
ग्रामीण होम लोन के लिए दस्तावेज
अगर आप ग्रामीण होम लोन ले रहे हैं तो आवेदन देने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना जरूरी हैः
- पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस।
- पते का प्रमाण: आधार कार्ड, उपयोगिता बिल (बिजली, पानी), ड्राइविंग लाइसेंस।
- आय का प्रमाण:
- वेतन भोगियों के लिए कुछ महीनों का वेतन पर्ची होना जरूरी है।
- कृषि से आय वाले लोगों के लिए कृषि प्रमाण पत्र और जमीन के दस्तावेज होने जरूरी हैं।
ग्रामीण होम लोन एक महत्वपूर्ण लोन है। लेकिन, इसके बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जानने की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि वो लोगों को जगरुक करे ताकि लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। इसके अलावा अगर कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति इस तरह का लोन लेता है तो उसके लिए जरूरी है कि वह इस लोन के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर ले उसके बाद ही लोन के लिए अप्लाई करे।